श्रीनगर। प्रदेश सरकार से कर्मचारी संगठन से वार्ता करने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर इंप्लाइज को-ऑर्डिनेशन कमेटी (जेकेईसीसी) ने विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। कर्मचारी लंबित महंगाई भत्ता (डीए) और जीपीए जारी करने की मांग कर रहे हैं। जेकेईसीसी के अध्यक्ष शाह फैयाज ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में कहा कि घाटी के विभिन्न जिलों के करीब 7000 कर्मी सड़कों पर उतरने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा, बीते वीरवार की रात प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का फोन आया। बताया गया कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। कर्मचारी नेता ने कहा कि उन्हें सोमवार को जम्मू में मुख्य सचिव के साथ बातचीत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। ब्यूरो