फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका और पंजाब में रेड अलर्ट के बाद कठुआ में सर्च ऑपरेशन, जम्मू में बढ़ी सुरक्षा

Sun, 13 Oct 2019 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट और आसपास के जिलों में आतंकी हमले की आशंका पर जम्मू संभाग में भी सुरक्षा कड़ी की गई है। राज्य के प्रवेशद्वार कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। पंजाब से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाई गई है। वहीं, जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन


कठुआ में नगरी के पंडोरी पुल से सटे इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने संदिग्ध स्थानों का चप्पा-चप्पा खंगाला। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को देख स्थानीय लोग भी सहम गए। इधर, जम्मू शहर में कई जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। शहर के प्रमुख इलाकों में रात की गश्त बढ़ाई गई है। मोबाइल पुलिस वैनों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें