फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने गडकरी को लिखा पत्र, कहा- कठुआ से कटड़ा के बीच तीन टोल प्लाजा बनाना गलत

Sun, 13 Oct 2019 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने केंद्रीय यातायात एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर सरोर टोल प्लाजा पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि सरोर के आगे हीरानगर/राजबाग में भी शीघ्र एक अन्य टोल प्लाजा को स्थापित करने की योजना है। इस टोल प्लाजा में दूरी की सीमा का उल्लंघन है। जम्मू में पहले ही लोगों को बन टोल प्लाजा पर टोल देना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। लेकिन अब राज्य में प्रवेश करने वाले वैष्णो देवी के यात्रियों को राजबाग/हीरानगर, सरोर (जम्मू-कठुआ रोड) और बन टोल प्लाजा पर 120 किलोमीटर के सफर में तीन जगह टोल देना होगा। इससे पर्यटकों के साथ आम लोगों की जेब पर आवाजाही में बोझ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय यातायात विभाग राज्य में सड़कों के विस्तार को लेकर बेहतर ढंग से काम कर रहा है, लेकिन टोल प्लाजा को स्थापित करने से पहले सभी पहलुओं को गंभीरता से लिया जाए। सरोर टोल प्लाजा को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन


नए टोल प्लाजा स्थापित करने पर इस पर ध्यान दिया जाए कि वे तय दूरी सीमा पर स्थापित हों और लोगों पर अधिक आर्थिक बोझ न बढ़े। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नए टोल प्लाजा से जाम की समस्या बढ़ी है। दोनों तरफ से लोगों को घंटों टोल प्लाजा पर रुकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें