फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में सर्च ऑपरेशन के दौरान भड़की हिंसा, इलाके में तनाव

Wed, 30 Aug 2017 11:39 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदापोरा में बुधवार को आतंकी मौजूदगी के इनपुटों के बाद सेना के द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जानकारी के अनुसार बांदीपोरा के हाजिन इलाके में सेना को 2 आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। 
विज्ञापन


इस सूचना के बाद इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। इलाके में सेना की घेराबंदी के बाद तनाव का माहौल बन गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। 

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी। जिसमें उपद्रवियों द्वारा सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस पूरी घटना के कारण इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया जिसे देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इलाके में सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें