फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: तीसरे दिन भी गोरीनाल के जंगलों में आतंकियों की तलाश, रियासी में भी सर्च ऑपरेशन जारी

Tue, 24 Sep 2024 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़/रियासी

सार

किश्तवाड़ उपमंडल छात्रू के गोरीनाल में सोमवार को तीसरे दिन भी आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रहा। उधर, रियासी जिले की चसाना तहसील के शिकारी में आतंकी मुठभेड़ के बाद से तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ उपमंडल छात्रू के गोरीनाल में सोमवार को तीसरे दिन भी आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान सेना, पुलिस, कमांडो और एसओजी के जवान जंगलों और पहाड़ों को खंगाल रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जिले में यह लगातार तीसरी घटना है। 11 अगस्त को पाडर-किश्तवाड़ मार्ग पर नवनटु के पास, 13 सितबंर को छात्रू के ही नायदगाम इलाके में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो जवान बलिदान व दो जख्मी हुए थे। वहीं, 21 सितंबर को छात्रू के ही गोरीनाल इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस बार आतंकियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।


आतंकियों की धरपकड़ के लिए रियासी और किश्तवाड़ में तलाशी अभियान जारी
रियासी जिले की चसाना तहसील के शिकारी में आतंकी मुठभेड़ के बाद से तलाशी अभियान जारी है। सोमवार को चौथे दिन सेना, पुलिस और एसओजी के जवान जंगल सहित पहाड़ के चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन


इसमें ड्रोन और स्थानीय ग्रामीण रक्षा गार्ड (वीडीजी) की भी मदद ली जा रही है। जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंद कर अभियान जारी रखा है, लेकिन इलाका बड़ा, जंगली और पहाड़ी होने के चलते समय ज्यादा लग रहा है। सुरक्षा बल बड़ी एहतियात के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सुरक्षा बलों का मानना है कि आतंकी के जंगल के घने इलाके और किसी पहाड़ी खोह (गुफा) में छिपने की संभावना है। गौरतलब है कि जिले में दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को मतदान होना है। चसाना तहसील और शिकारी इलाका गुलाबगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आता है। इसके चलते सुरक्षाबलों की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें