सेना के जवानों का सर्च आपरेशन जारी
- फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के जिले पुलवामा में आतंकियों की तलाश में सेना के जवानों का गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस सर्च आपरेशन में सेना के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान में शामिल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले में स्थानीय स्तर पर मिले इनपुटों के बाद आतंकियों की तलाश में चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि पुलवामा में दो दिन पहले भी सेना के द्वारा एक हक्कीपोरा इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ की भी खबरें आई थी लेकिन बाद में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।