फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमलाः सेना ने पूरे इलाके को किया सीज, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 30 Nov 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगरोटा हमले की आतंकी साजिश के नाकाम करने के बाद अब सेना के जवानों द्वारा हमले की जगह वाले पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों द्वारा नगरोटा के सैन्य कैंप के आसपास के पूरे इलाके को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन



सेना के जवान अब इस पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाकर आतंकियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों के हवाले खबर है कि नगरोटा हमले के बाद रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। सूत्रों से ये जानकारी भी मिली है कि सैन्य कैंप की जांच एनआईए से कराई जा सकती है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

वहीं जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार और गृह मंत्रालय भी नगरोटा में हुए हमले और सांबा में हुई घुसपैठ के बीच किसी कनेक्शन की आशंकाओं के बीच मामले की जांच में जुटी है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि जम्मू-कश्मीर की राज्य सरकार और गृह मंत्रालय द्वारा भी पूरे मामले पर बीएसएफ से मंगलवार को रिपोर्ट मांगी गई थी। 
विज्ञापन

हमले के बाद दहशत में नगरोटा के स्थानीय परिवार

हमले के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
26 साल में पहली बार नगरोटा वासियों का सारा दिन दहशत में गुजरा। हमेशा गुलजार रहने वाली नगरोटा मार्केट में बंद रही दुकानों ने विरानगी ला दी। हमला होने के बाद ही सैन्य सहित सरकारी एवं निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया। दिनभर लोग अपने घरों में दुबके रहे। 

नगरोटा के बलीनी पुल के पास हुए हमले को लेकर लोगों में खौफ है। जिस कैंप में आतंकी संतरी को मारकर भीतर घुसे। उसी गेट के पास पिछले 15 साल से यादव राम खाने पीने के सामान की रेहढ़ी लगाते हैं।

यादव का कहना है कि सुबह पांच बजे ही अचानक एक बड़े धमाके की आवाज आई। इसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी। कुछ देर तक तो समझ ही नहीं पाए कि क्या हो गए। लेकिन बाद में पता चल गया कि आतंकी हमला हो गया है। 
विज्ञापन

बंद रहे स्कूल और बाजार, हाइवे पर रोका यातायात

मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : Amar Ujala
बलीनी पुल के पास ही हाइवे पर कई दुकानें है। सुबह चार बजे ही यह दुकानें खुल जाती हैं। हमला होने के बाद यह दुकानें एकाएक बंद हो गई। नगरोटा की मार्केट आतंकी हमले से खुली  ही नहीं। 

आतंकी हमले की जानकारी मिलने के बाद आईजी जम्मू, जिला उपायुक्त, अतिरिक्त जिला उपायुक्त, एसएसपी मौके पर पहुंचे। जिला उपायुक्त ने सुरक्षा को देखते हुए नगरोटा इलाके के तमाम स्कूलों को बंद करने का एलान कर दिया।

हमले की वजह से क्षेत्र के सैनिक, निजी और सरकारी स्कूल बंद रहे। दिनभर पुराने नेशनल हाइवे पर यातायात बंद रखा गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें