कश्मीर में सर्च आपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जुनौद नाम का आतंकी कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में स्थित अपने घर आया है।
जिस पर भारी संख्या में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान के दौरान आतंकी सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगा। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी घटाने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले दिनों बढ़ी आतंकी घटनाओं के मद्देनजर आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारियां की जा रही हैं। इस क्रम में आतंकियों की तलाश के साथ साथ उनके मुखबिरों और ओवर ग्राउंड वर्करों पर भी नकेल कसने की कवायद शुरू हुई है।