कठुआ। जंगलोट सैन्य शिविर से सटे गांव पटियारी में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक लावारिस ट्रक मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेने के बाद आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
एसएसपी कठुआ शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि लोगों ने सूचना दी थी कि इलाके में एक लावारिस ट्रक खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर इसे कब्जे में कर लिया। ट्रक (एमएच 04 एचएस 0086) के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि ट्रक का मालिक बिलावर निवासी खालिद मोहम्मद है। इसे पिछले वर्ष गन पाउडर मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसकी जांच जारी है। फिलहाल खालिद जेल में हैं।