किश्तवाड़ के भंदरकोट इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एसीडी की मौत हो गई
है। इस हादसे में स्कोर्पियो में सवार कई अन्य लोग फिलहाल लापता है। यह
कार दुर्घटना आज सुबह के समय हुई जब ये कार किश्तवाड़ के लिए आ रही थी।
कार
के चालक का अचानक कार पर से नियंत्रण खो देने के कारण ये हादसा हुआ और
कार कई फीट सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस कार एक एक अधिकारी समेत कुल
5-6 लोग सवार थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी घटना पुलिस
को दी जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एसीडी बाहर निकाला।
इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने एडीएस के लिए एयर ऐबुलेंस का इंतजाम कर जम्मू
के लिए भेजा। लेकिन एसीडी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस
घटना में मारे गए अधिकारी का नाम यासिर अराफात बताया जा रहा है। इस हादसे
के शिकार हुए अन्य लोगों की खोज में प्रशासन जुटा हुआ है।