फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एटीएम से पैसे निकाल रहा था चालक, युवक स्कूटी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकाल रहा था चालक, युवक स्कूटी लेकर फरार
विज्ञापन


- शहर के ज्यूल क्षेत्र में दिन के समय हुई वारदात, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर के ज्यूल क्षेत्र से रविवार दिनदहाड़े एक एटीएम के बाहर से स्कूटी चुरा ली गई। दरअसल एक व्यक्ति एटीएम से पैसे निकाल रहा था, इतने एक युवक आया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया।
मुंशी लाल ने बताया कि उसकी बेटी एक होटल में काम करती है। वह बेटी के पास गया। उसे पैसों की जरूरत थी। बेटी ने कहा कि उसके पास कैश नहीं है। उसने एटीएम कार्ड दिया और कहा कि इससे निकाल लो। वह पैसे निकालने के लिए एटीएम में गया और स्कूटी (जेके02बीएक्स 4749) एटीएम के बाहर पार्क कर दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि इतने में एक युवक आया और वह उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। हालांकि उसने युवक को देख लिया और शोर भी मचाया, लेकिन युवक भाग निकला। नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम के बाहर का सीसीटीवी फुटेज ले लिया है। संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिन में एक दर्जन चोरियां

बताते चलें कि विधानसभा चुनाव को लेकर हर तरफ कड़ी सुरक्षा के बावजूद शहर में हर दिन चोरियां हो रही हैं। बीते 10 दिन में शहर में एक दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। जानीपुर, रेशमघर काॅलोनी, कासिम नगर, बाग-ए-बाहु, रिहाड़ी इलाके में चोरी की वारदातें हुईं। बावजूद इसके पुलिस की तरफ से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें