फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स के ईएनटी में ट्यूमर की सफल सर्जरी, जल्द अन्य सर्जिकल प्रक्रियाएं शुरू होंगी

विज्ञापन
ट्यूमर की सर्जरी करने वाली एम्स जम्मू के ईएनटी विभाग की सर्जिकल टीम 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एम्स विजयपुर के ईएनटी विभाग में एक सबमंडिबुलर ग्रंथि ट्यूमर और कान कनाल के ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई है।
इसके साथ ईएनटी विभाग जल्द हेड नेक कैंसर सर्जरी, स्कल बेस सर्जरी, कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, वॉयस और एयरवे सर्जरी, स्नोरिंग और स्लीप एपनिया सर्जरी, राइनोप्लास्टी सर्जरी, कान पुनर्निर्माण सर्जरी जैसी उन्नत ईएनटी सर्जिकल प्रक्रियाएं शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

सर्जरी चिकित्सा टीम में डॉ. अमरदीप सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. डार्विन कौशल (अतिरिक्त प्रोफेसर), डॉ. आकृति महाजन (वरिष्ठ रेजिडेंट) ,डॉ. निखिल भट्टी (जूनियर रेजिडेंट), एनेस्थीसिया टीम में डॉ. श्रुति शर्मा (अतिरिक्त प्रोफेसर), डॉ. बिंदु (वरिष्ठ रेजिडेंट), डॉ. दीबा (वरिष्ठ रेजिडेंट) और डॉ. अजय शंकर (जूनियर रेजिडेंट) शामिल थे। एम्स के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता ने बताया कि ईएनटी विभाग उत्कृष्टता चिकित्सा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें