बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का काम तेजी से जारी है। पुलिस की टीम भी अभियान के तहत इसमें तेजी से जुटी है। बुधवार को टीम ने कसबे के लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल की मुख्य सड़क को ठीक किया, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन में दिक्कतें पेश नहीं आएं।
भवन के कमरों को व्यवस्थित करने के लिए भी जरूरी प्रयास किए। आरएस पुरा पुलिस के एसडीपीओ देवेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस द्वारा बाढ़ व बारिश से प्रभावित लोगोें को राहत सामग्री मुहैया कराने के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक किया जा रहा है।
कसबे के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सहित दूसरे स्कूलों तक जाने वाली सड़कों को ठीक करने के साथ भवनों को ठीक करने का कार्य चल रहा है, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित नहीं हो। कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अधिकारी व जवान लोगों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को सहयोग करना चाहिए।