फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 11 माह बाद शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुल गए आठवीं तक के स्कूल, लौटी रौनक

Mon, 08 Feb 2021 11:19 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सात जिलों में 11 महीने बाद सोमवार आठ फरवरी से पहली कक्षा से आठवीं तक के स्कूल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए खुल गए हैं। अब इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पढ़ाई भी करवाई जाएगी। कोरोना महामारी के बीच छोटे बच्चों से एसओपी का पालन करवाने के लिए सभी स्कूल ने अपना प्रबंधन खाका तैयार कर लिया है, जिसके हिसाब से सभी गतिविधियां करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


स्कूलों ने विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए रोस्टर तैयार करने के साथ एसओपी के पालन को सुनिश्चित करवाने के लिए अपनी विशेष टीमें भी बनाई हैं। 9वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के एक सप्ताह बाद पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने भी तैयारी है। प्राइमरी स्तर के सभी स्कूलों में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।

समग्र शिक्षा की ओर से स्कूलों में साबुन और कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर भी बांट दिए हैं। निजी और सरकारी स्कूलों ने हर कक्षा में बच्चों की संख्या को ध्यान में रखते हुए रोस्टर तैयार किया है, जिसके आधार पर ही बच्चों को बुलाया जाएगा। रविवार को स्कूलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, लश्कर-ए-मुस्तफा का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन


सभी स्कूलों से मैनेजमेंट प्लान तैयार करवाया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी अधिकारियों को फील्ड विजिट करने का निर्देश दिया है। बीते दो दिन से स्कूलों का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। अभिभावक बिना किसी डर के बच्चों को स्कूल भेजें।
- अनुराधा गुप्ता, निदेशक स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें