फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के इन चार जिलों में आज से खुलें सरकारी स्कूल

Thu, 21 Jul 2016 11:46 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सरकार ने हिंसा प्रभावित घाटी के 10 में से चार जिलों में स्कूलों को वीरवार से फिर से खोलने का फैसला किया है। हालांकि सरकारी आदेश में श्रीनगर सहित शेष छह जिलों में स्कूलों को फिर से खोले जाने के सम्बंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘गर्मी की छुट्टी के सम्बंध में आदेशों में आंशिक रूप से फेरबदल करते हुए यह फैसला किया गया है कि जम्मू संभाग के शीतकालीन क्षेत्र के साथ बारामूला, बांदीपुरा, बडगाम और गंदेरबल जिलों में स्कूलों को 21 जुलाई, 2016 से फिर से खोला जाएगा।’ 

गर्मी की छुट्टी के तहत एक जुलाई से 17 दिनों के लिए बंद स्कूलों को 18 जुलाई से फिर से खोला जाना निर्धारित था। घाटी में जारी उथल-पुथल को देखते हुए राज्य सरकार ने इन छुट्टियों को एक सप्ताह और यानी 25 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें