फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को अब 20 तक देना होगा फीस का ब्योरा

Fri, 16 Oct 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए फीस फिक्सेशन कमेटी ने निजी स्कूलों को पांच अक्तूबर तक फीस का ब्योरा जमा करने का समय दिया था, लेकिन कई स्कूलों ने ब्योरा कमेटी को नहीं सौंपा है।
विज्ञापन


ऐसे में कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी ने 15 दिन का समय बढ़ा दिया है। अब निजी स्कूल 20 अक्तूबर तक फीस का ब्योरा जमा कराना होगा। गौरतलब है कि जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन इसका कड़ा विरोध कर रही है।

राज्य सरकार ने फीस फिक्सेशन कमेटी का अगस्त में गठन किया था। कमेटी ने 14 सितंबर को नोटिस जारी कर राज्य के सभी निजी स्कूलों से वर्ष 2011 से 2015 तक विद्यार्थियों से ली गई फीस का ब्योरा जमा करने को कहा था।
विज्ञापन


निजी स्कूल के शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन और शिक्षकों के अकाउंट नंबर भी मांगे हैं। इसके लिए पांच अक्तूबर तक का समय दिया था।

सभी स्कूलों से ब्योरा नहीं आने की स्थिति में कमेटी के मेंबर सेक्रेटरी और गर्वनमेंट स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट कमिश्नर सेक्रेटरी शालीन काबरा ने ब्योरा जमा करवाने का समय 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है।

जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू के संयोजक एवं सचिव अजय गुप्ता का कहना है कि सरकार एसआरओ 123 के मुताबिक जानकारी मांग रही है, जबकि इस पर प्राइवेट स्कूलों ने स्टे आर्डर लिया है।
विज्ञापन


सरकार की नीति प्राइवेट स्कूलों को समझ में नहीं आ रही है। सरकार नए आदेश जारी करके प्राइवेट स्कूलों को परेशान करने का काम कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें