जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी के कारण मासूमों की जान भी जोखिम में डाली जा रही है।
कभी दो पहिया चालकों तो कभी बड़े वाहन चालकों द्वारा, लेकिन जो सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है वह है निजी स्कूल के वैन चालकों द्वारा किया जाने वाला उल्लंघन।
सुबह के समय या फिर स्कूल की छुट्टी हो, स्कूलों के बाहर स्कूल वैनों की लंबी कतार देखने को मिलती है। यह वैन चालक सरेआम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नाक के नीचे नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं।