फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की इमारत पर कब्जा कर खोला स्कूल

Wed, 18 Feb 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की संपत्ति में फर्जी ‘रेंट डीड’ बनाकर घोटाला करने वाले आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। श्रीनगर के करण नगर निवासी पीएल चाकू (वर्तमान निवासी पलौड़ा) पर आरोप है कि उसने रेंट डीड के जरिए मंदिर को भारी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


भोरा मंदिर कमेटी के प्रेसीडेंट व तालाब तिल्लो निवासी हृदय नाथ ने शिकायत में बताया कि श्रीराम मंदिर (बाग-ए-सुंदर बाला छत्तबल, श्रीनगर) की एक इमारत पर पीएल चाकू ने लंबे समय से कब्जा कर रखा है जो भोरा मंदिर कमेटी की देखरेख में है।

चाकू ने उक्त इमारत में लोटस पब्लिक स्कूल नामक शिक्षण संस्थान चला रखा है, लेकिन आज तक उसने एक रुपया भी किराया नहीं दिया है। चाकू ने बिना मंदिर कमेटी की अनुमति से किसी अन्य व्यक्ति के साथ फर्जी ‘रेंट डीड’ बनवा ली और इस तरह मंदिर कमेटी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अनुसार शिकायत के आधार पर की गई जांच में पता चला कि चाकू ने 14 मार्च, 2012 को एक फर्जी ‘रेंट डीड’ तैयार की और इस पर जमीन के मालिक के रूप में अमर नाथ बजाज नामक व्यक्ति ने हस्ताक्षर किए।

हकीकत यह है कि अमर नाथ बजाज का निधन 12 जनवरी 2012 को हो चुका था। जांच के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरपीसी की धारा 420, 465, 467, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें