फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के तहत लांच हुआ स्कूल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम, होंगे कई अहम फायदे

Sat, 31 Dec 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने लांच किया स्कूल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत के बच्चों से ई-लर्निंग के जरिए बाहरी दुनिया से जुड़ने पर जोर दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग पर 20 स्कूलों के बच्चों से मुखातिब महबूबा ने कहा, शिक्षा विभाग सूचना प्रौद्योगिकी के सहारे हाई-टेक हो रहा है।
विज्ञापन


तकनीक के बूते बच्चों के पास स्कूलों में ही ज्ञान का संसार पहुंच गया है। ऐसे में उन्हें बाहरी दुनिया से सीधा राब्ता कर अपने जेहनी दायरे में विस्तार देना चाहिए। राज्य के अखनूर, बसोहली, बिजबिहाड़ा, करालपोरा, कुपवाड़ा, किश्तवाड़, चडूरा, जवाहर नगर, श्रीनगर, अरगाम, बांदीपोरा और राजपोरा से सीधा संवाद कर मुख्यमंत्री ने उनके सपनों से लेकर समस्याओं पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कहा, स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाए ताकि वे भी शिक्षा की बेहतरी में अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने आईटी से लैस स्कूल मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एसएमआईएस) सहित कई नई तकनीकी व्यवस्थाएं लांच कीं। एसएमआईएस को राज्य के शिक्षा विभाग सहित एनआईईएलआईटी, इसरो, डिजिटल इंडिया और मानव संसाधन विकास विभाग के तत्वाधान से विकसित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियासत के तमाम स्कूलों का होगा डाटाबेस

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
इस व्यवस्था के तहत एक डाटाबेस तैयार किया गया है जिसमें रियासत के तमाम स्कूलों में स्टाफ, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात सहित कई अन्य आंकड़ों का ब्योरा शामिल है। मुख्यमंत्री ने यूनीफाइड डाटा इंफार्मेशन सिस्टम फार एजूकेशन लांच किया। इसमें स्कूल स्तर पर विद्यार्थियाें के इनरोलमेंट का ब्योरा शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जीआईएस मैपिंग सिस्टम भी लांच किया। इसमें राज्य के 28 हजार स्कूलों की 3डी जीआईएस मैपिंग है। लांच किए गए अन्य कार्यक्रमों में ऑनलाइन पोर्टल-वोकेशनल मॉनीटरिंग डिटेल्स, डिजिटल इंडिया अभियान के तहत 6.5 लाख लोगों की ई-लर्निंग के लिए शिक्षा विभाग और एनआईईएलआईटी के बीच एमओयू, जनजातीय क्षेत्रों में साक्षरता पहुंचाने के लिए एमओयू साइन किया गया।
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, वित्त एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा सहित अन्य आला अफसर भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें