फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल के बच्चों को वर्दियां वितरित कीं

विज्ञापन
चकरोइ के सरकारी गर्लज हाई स्कूल में वर्दीया वितरित करने पर ग्रुप फोटो - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चकरोई के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल में लड़कियों को समग्र योजना के अधीन वर्दियां वितरित की गई। प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पंचायत के सरपंच शाम लाल व लोअर पंचायत के सरपंच मनोहर लाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद सरपंचों ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई योजनाओं को देखते हुए अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएं। सरकारी स्कूलों में सरकार की ओर से मिड- डे मील कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर का भोजन मुहैया कराए जाने के साथ बच्चों को किताबें व अन्य शिक्षा सामग्री मुहैया कराए जाने का प्रावधान होने पर वह निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अधिक पढे़ लिखे शिक्षक होने पर अधिकतर लोग अपने बच्चों को गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा दिलाते हैं जबकि सरकारी स्कूलों में सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा बनाई योजनाओं का लाभ मुहैया कराए जाने पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान स्कूल के कई शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें