सांबा बार एसोसिएशन के सदस्य प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। कस्बा की जिला कोर्ट के वकीलों ने शनिवार को भी कामकाज बंद रखा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वह मांग कर रहे थे कि वकील के साथ हाथापाई करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाए।
सनद रहे कि शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी और एक जूनियर वकील के बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनमें हाथापाई हो गई, जिस पर पुलिसकर्मी ने जिला कोर्ट के सात वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके विरोध में शनिवार को वकीलों ने कामकाज बंद रख कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। वह मांग की कि हाथापाई करने वाले पुलिसकर्मी को तत्काल ही निलंबित किया जाए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने कहा कि पुलिस का रवैया आम नागरिकों के खिलाफ काफी बुरा होता जा रहा है। वह ऐसे लोगों के खिलाफ भी अड़ियल रवैया अपनाए हुए है जो अमन पसंद लोग हैं।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के प्रधान सुभाष सिंह संब्याल, पूर्व प्रधान राजीव गुप्ता, मंदीप सिंह, केडी सिंह आदि शामिल रहे।