श्रीनगर के मिस्कीन बाघ खानयार में स्थित रेतंग गर्ल्स हाई स्कूल आजकल सुर्खियों में है, किसी खास कारनामे के लिए नहीं, बल्कि भूत प्रेतों के चलते। यहां पढ़ने वाली छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में भूत है।
इसके चलते स्कूल को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन वीरवार को स्कूल में मौजूद सभी 17 छात्राएं और टीचर अजीबोगरीब व्यवहार करने लगे और बेहोश हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार लोगों का मानना है कि स्कूल के मादरे मेहरबान हॉस्टल में भूत प्रेत का साया है, जिसके चलते छात्रों के अभिभावक चिंतित हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वीरवार को हद तब हो गई जब स्कूल की 17 छात्राएं और कुछ टीचर हूंठ काटने, थप्पड़ मारने, जोर-शोर से रोने और चीखने लगी, साथ ही बेहोश हो गई।