फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन स्कूलों में पढ़ने कम संख्या में पहुंचे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को करीब 10 महीनों बाद सरकारी और निजी स्कूल खुले। इस दौरान सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नौवीं कक्षा से बारहवीं तक के विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचे। विद्यार्थी अंशुल शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पिछले कई महीनों से पढ़ाई प्रभावित रही। इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतें आईं। सोमवार को पहले दिन ज्यादातर इलाके के हाई स्कूलों और हाई सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। राजकीय डिग्री कॉलेज में भी सोमवार को कई विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचे। इससे क्षेत्र में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के अनुसार सरकार की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में सुनिश्चित इंतजाम किए गए हैं। स्कूल की इमारतों का रंग रोगन किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई स्कूलों में क्वारंटीन सेंटर बनाए गए थे, जिन्हें ंसंक्रमण मुक्त करने के लिए रंग रोगन किया गया है। उधर स्कूलों में पहुंचने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी बनाकर ही पढ़ाई कराई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आठ फरवरी से उप जिले के सभी मिडिल और प्राइमरी स्कूल खुल जाएंगे। इसके बाद सभी स्कूलों में बराबर कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य और निजी स्कूलों को भी सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें