फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें खबर

Mon, 15 Dec 2014 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के डोगरी विभाग की एक पीएचडी स्कालर ने जुरसिया कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर विभाग के एक प्रोफेसर पर शारीरिक और मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि कुलपति ने इस मामले को संजीदगी से नहीं लिया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (जुरसिया) के प्रधान सुखदेव सिंह ने चांसलर एवं राज्यपाल एनएन वोहरा से मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलपति और आरोपी प्रो. के निलंबन की मांग की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि इस संबंध में चेयरपर्सन कैश (कमेटी एगेंस्ट सैक्सुअल हरासमेंट) को मामला दिया गया है। इसकी जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


पीएचडी स्कालर ने आरोप लगाया कि जब वह गत दिनों इस मामले की शिकायत लेकर कुलपति के पास गईं तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उल्टा उस पर दबाव बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगी। प्रोफेसर स्कालरों को बेवजह प्रताड़ित कर रहे हैं। इस अवसर पर सन्नी बाबर, मंजूर अहमद, गोपाल सिंह, पवन शर्मा मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें