फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामा फेस्टिवल-2015 का शेड्यूल जारी

Fri, 27 Feb 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक नाट्योत्सव (ड्रामा फेस्टिवल)-2015 पर शेड्यूल जारी किया गया है। कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में चार मार्च से आरंभ होने वाले वार्षिक नाट्योत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह नाट्योत्सव राजकीय महिला कालेज गांधीनगर जम्मू में अठारह मार्च तक होगा।
विज्ञापन


लिहाजा समय कम होने के कारण नाट्य संस्थाओं द्वारा बेहतर मंचन प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अपने स्तर पर रिहर्सल तेज कर दी है। मनोरंजन कलाकेंद्र द्वारा टीएस प्रेमी द्वारा निर्देशित जीतेंद्र बरार द्वारा लिखित ‘फासले’ पंजाबी नाटक की रिहर्सल की जा रही है।

कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के अतिरिक्त सचिव डा. अरविंदर सिंह अमन ने बताया कि चार मार्च से अठारह मार्च तक वार्षिक नाट्योत्सव का शेड्यूल जारी हो गया है। अकादमी द्वारा तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


‘अंधा युग हिंदी नाटक से आरंभ होगा ड्रामा फेस्टिवल
गांधीनगर महिला कालेज के सभागार में ड्रामा फेस्टिवल की स्पर्धाएं आरंभ होने जा रही हैं, जिसके शेड्यूल के मुताबिक चार मार्च की शाम पांच बजे से पहला मंचन अंधा युग (हिंदी नाटक) का होगा। स्पर्धा में पांच मार्च को दुख दरिया पंजाबी नाटक के मंचन को लेकर कलाकार स्पर्धा में उतरेंगे।

छह को लोक टैक्स एक्सट्रा कश्मीरी हास्य नाटक का मंचन होगा। सात को द लास्ट कालोनी हिंदी नाटक का मंचन कलाकार करेंगे। आठ को नाटक मंचन स्पर्धा का अवकाश रहेगा। नौ मार्च को अदालत में गांधी हिंदी नाटक का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। दस मार्च को सखा राम बाइंडर नामक डोगरी नाटक का मंचन किया जाएगा। ग्यारह मार्च को द लास्ट सीन हिंदी नाटक का मंचन किया जाएगा।

बारह मार्च को संध्या छाया हिंदी नाटक का मंचन कलाकार करेंगे। तेरह मार्च को पंजाबी नाटक कंडेयाली तार का मंचन होगा। चौदह मार्च को वतन फ्राई नामक हिंदी नाटक का मंचन किया जाएगा। पंद्रह मार्च को शाह शाहनी डोगरी नाटक का मंचन किया जाएगा। सोलह को ‘फासले’ पंजाबी नाटक का मंचन होगा। कोमल गांधार हिंदी नाटक का मंचन सत्रह को होगा, जबकि  अठारह को इस नाट्योत्सव स्पर्धा का इक हा गधा डोगरी नाटक का मंचन होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें