फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एससी-एसटी उद्यमियों को मिलेगी ट्रेनिंग, मेंटरशिप और स्टार्टअप में सहयोग

विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय और डीआईसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष र - फोटो : Videograb
विज्ञापन
जम्मू। अपना कारोबार शुरू करने का सपना देखने वाले एससी-एसटी युवाओं के लिए नए अवसर खुलने वाले हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू और दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है। पहल का उद्देश्य नए उद्यमियों को तैयार करना और कारोबार शुरू करने से लेकर आगे बढ़ाने तक जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




समझौते के तहत एससी-एसटी समुदाय के युवाओं और उद्यमियों के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कारोबार शुरू करने, बिजनेस प्लान तैयार करने, बाजार की जरूरतों को समझने और विचारों को सफल उद्यम में बदलने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही अनुभवी उद्यमियों और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा। दोनों संस्थान केंद्र सरकार की स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत काम करेंगे। नए उद्यमियों को तैयार करने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और छोटे उद्योग स्थापित करने वालों को सहयोग दिया जाएगा। युवाओं को मेंटरशिप, परियोजनाओं के मूल्यांकन, स्टार्टअप सहायता और वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बनाने में भी मदद मिलेगी।
समझौते के तहत शोध, प्रशिक्षण, कार्यशाला, संगोष्ठी और ज्ञान साझा करने से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा युवाओं को आईआईएम जम्मू के इनक्यूबेशन और स्टार्टअप नेटवर्क से जोड़ने की योजना है ताकि अच्छे कारोबारी विचारों को सफल उद्यम का रूप दिया जा सके। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई फॉर गुड गवर्नेंस राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान दोनों संस्थानों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। आईआईएम से निदेशक प्रो. बीएस सहाय और डीआईसीसीआई से राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें