सावित्रीबाई की जयंती मनाते हुए।
- फोटो : vijaypur
विजयपुर। जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड स्कूल टीचर्स एसोसिएशन (यूएसटीए) ने एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह जमवाल के नेतृत्व में छन्नी में भारत की पहली महिला शिक्षिका और महिला शिक्षा की अग्रणी सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा और सामाजिक सुधार में सावित्रीबाई फुले के उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करना था।इस समारोह में महासचिव रूप चंद,सचिव सुनील थापा और महिला शिक्षक राष्ट्रीय मंच की अध्यक्ष कांता जमवाल मौजूद थीं। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में सावित्रीबाई फुले की विरासत के महत्व पर जोर दिया।
यूएसटीए के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा उपस्थित थे। इस मौके पर जिला सांबा के अध्यक्ष थोरू राम, केवी स्कूल से सेवानिवृत्त मास्टर मीना कुमारी और मुख्य आयोजक सुरिंदर सिंह सहित कई उल्लेखनीय व्यक्तियों ने भाग लिया। संवाद