साउदी अरब में शिया धर्मगुरू को फांसी देने के बाद दूसरे दिन भी श्रीनगर में प्रदर्शन हुए, जिसके बाद लगातार दूसरे दिन श्रीनगर के कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि रैनावाड़ी और जादीबल पुलिस थानों के क्षेत्रों में ये पाबंदियां जारी रही हैं। ये पाबंदियां इसीलिए लगाई गई हैं, जिससे प्रदर्शन के समय कुछ घटित नहीं हो जाए।
जबकि बडगांव जिले में भी लगातार दूसरे दिन शिया धर्म गुरू निम्र अल-निम्र को फांसी दिए जाने के विरोध में बाजार बंद रहे, निम्र ने अरब स्प्रींग प्रदर्शन में 2011 में भाग लिया था।
निम्र के साथ ही 46 और लोगों को साउदी अरब सरकार ने फांसी की सजा सुनाई हैं, इनमें कुछ लोगों का अलकायदा से भी जुड़ाव बताया गया है।