फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने जितना हमारा नुकसान किया हमने उससे तीन गुना ज्यादा किया, कश्मीर को हम बनाएंगे खुशहाल: मलिक

Fri, 02 Aug 2019 12:00 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • एक दो दिन में फायरिंग बंद हो जाएगी
  • कश्मीर को एक खुशहाल कश्मीर बनाकर रहेंगे
  • महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा वाकया
  • बड़े पैमाने पर वार फुटिंग बंकर बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम कश्मीर को एक खुशहाल कश्मीर बनाकर रहेंगे। जिस प्रकार पाकिस्तान लगातार एलओसी पर गोलाबारी कर रहा है और उससे हमें जो परेशानी हो रही है हम उससे तीन गुना ज्यादा उनको परेशान कर रहे हैं। यह बात राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को बारामुला में कही। कश्मीर को खुशहाल बनाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी इस बात का कोई भी आधार नहीं है। बल्कि किसी भी नेता या शासक का सामान्य व्यवहार ऐसा ही होना चाहिए।

विज्ञापन


मलिक ने कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने महात्मा गांधी से पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए ? जिस पर गांधी ने कहा कि जब कोई भी फैसला लो तो जो कतार में सबसे पीछे खड़ा हुआ आदमी है देखो उसे फायदा हो रहा है कि नहीं। उन्होंने कहा कि गरीब से गरीब वर्ग का आदमी हमारी निगाह में है। उन्होंने कहा कि मैं जब यात्रा पर गया था तो पाया कि वहां बच्चों के पास स्वेटर तक नहीं हैं। हम कोशिश करेंगे यहां गुरबत दूर हो।

मलिक ने कहा कि रोजगार देने के या फिर विकास करने के जितने भी काम हो सकते हैं, अपनी ओर से उन सबको पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर की जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। यहां सब कुछ सामान्य और सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह से पूछा था

कुपवाड़ा और उड़ी सेक्टर में लगातार पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी फायरिंग के कारण लोगों में पैदा हुए तनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सत्यपाल मलिक ने कहा, वो जितनी परेशानी हमें दे रहे हैं, हम उससे तीन गुना उनको दे रहे हैं। मेरा ख्याल है कि वो एक दो दिन में बंद कर देंगे। उड़ी सेक्टर में लोगों की बंकर की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि काफी संख्या में बंकर बने हैं, कहीं-कहीं रह गए होंगे। अब बड़े पैमाने पर वार फुटिंग बंकर बनाए जा रहे हैं।

इससे पहले राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बारामुला में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि आज का दिन बारामुला के लिए एक बड़ा दिन है। बड़ा इसलिए क्योंकि जब मैं 1990 में केंद्र में मंत्री था और वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे तब मैंने उनसे पूछा था कि रिटायरमेंट के बाद कहां बसना अच्छा होगा। मेरा गांव दिल्ली से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। तब वीपी सिंह ने कहा था कि सही होगा कि अपने गांव में बस जाएं।

लेकिन मेरी यह राय है कि 60 साल के बाद वहां रहना चाहिए जहां सबसे बढ़िया अस्पताल सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर हो। मैंने पूछा क्यों तो उन्होंने कहा कि होगा तो वही जो ऊपर वाले की मर्जी होगी परंतु समय पर अच्छे डॉक्टर के हाथ में पहुंच जाओगे तो वह मौत के मुंह से वापस ले आएगा। लिहाजा इस मेडिकल कॉलेज के बाद मुझे अगर बसना पड़े तो मैं बारामुला में भी बस सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें