फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, हाल ही में कहा था- दिल्ली से जो मांगोगे वो मिलेगा

Mon, 16 Sep 2019 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को घाटी के हालात के बारे में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

 
विज्ञापन


 

बता दें कि जम्मू के कठुआ में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जीएमसी कठुआ के उद्घाटन के बाद राज्य के हालातों और आवश्कताओं को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि दिल्ली का रवैया है, जो मांगोगे वो मिलेगा। कोई भी चीज ऐसी नहीं जो प्रधानमंत्री नहीं दे सकते हों। इस बयान के बाद राज्यपाल की प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर घाटी के लोगों में काफी उम्मीदें जगी हैं।

विज्ञापन

ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी मंदिर का शुभारंभ कर रहा हूं- राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश के कारण यदि नेताओं को लगता है कि कुछ खोया है, तो ज्यादा से ज्यादा पाने की कोशिश करें। केंद्र ने हाथ खोल रखे हैं और जम्मू कश्मीर के विकास में तेजी लाई जा रही है। कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करते समय ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी मंदिर का शुभारंभ कर रहा हूं। इन संस्थानों से डॉक्टर, नर्स, नर्सिंग के रूप में निकलने वाले लोगों को भगवान की प्रतिमूर्ति मानता हूं। अनंतनाग, बारामूला, राजौरी, कठुआ और डोडा को पांच कॉलेज मिले हैं।

कुपवाड़ा, हंदवाड़ा और लेह के लिए भी नए कॉलेज मिले हैं। देश में किसी भी राज्य को इतने मेडिकल कॉलेज नहीं मिले हैं, जिन्हें अब हमें मिलकर कामयाब बनाना है। डॉक्टरों की कमी थी, जिसके लिए शुक्रवार को ही 800 डॉक्टरों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है और राज्य में अब 45 सौ डॉक्टर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें