खुली स्टेशनरी की दुकान पर खड़ा दुकानदार
- फोटो : AMAR UJALA
आरएस पुरा उपजिले में स्टेशनरी की दुकानें खुली संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा /मीरा साहिब आर एस पुरा प्रशासन की ओर से वीरवार को उप जिले में स्टेशनरी की दुकान खुलभाई गई जिससे शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को भी कुछ हद तक राहत मिली l इस बार की स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में नहीं हो पाई इसके चलते सरकार द्वारा बच्चों को अग्रणी क्लासों में भेज दिया गया l प्रशासन की ओर से ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई थी जो कि 4G सेवा बंद पड़ी होने पर विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था l अब स्टेशनरी की दुकान खुलने पर बच्चों के अभिभावक वहां पर पहुंच नई कक्षों की किताबें खरीद रहे हैं ताकि बच्चे घरों में बैठकर ही अपनी पढ़ाई जारी रख सकें l
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA