फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सबका साथ सबका विकास कर रही भाजपा'

Sat, 13 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने शनिवार को पार्टी की नई कार्यकारिणी के  पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर पार्टी के वर्तमान और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की।  
विज्ञापन


ईडन गार्डन में हुई बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने सभी निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे दी गई हैं, ताकि पार्टी और जनता के बीच वह पुल का काम कर सकें।

उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं और लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दस माह तक रियासत में रही पूर्ववर्ती पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यों को दर्शाएं।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि पार्टी में स्वस्थ लोकतंत्र की परंपरा हैं। इसमें कार्यकर्ता ऊंचे पद पर पहुंच सकता है, जो कि अन्य वंशवादी पार्टियों में नहीं है। भाजपा ने बिना जम्मू के हितों से समझौता किए पीडीपी भाजपा की चली दस माह की गठबंधन सरकार में रियासत के विकास व जन कल्याण की दिशा में कार्य किए।

महासचिव संगठन अशोक कौल ने नई टीम के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर ओर मजबूत करने के लिए काम करने को कहा। एमएलसी अशोक खजूरिया ने पार्टी नेताओं से कहा कि वह ऐसी ताकतों के खिलाफ एकजुट हो जाएं, जो देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें