फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हुए लेट तो सरपंच ने स्कूल में जड़ा ताला

Sun, 22 Feb 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंदरोट क्षेत्र के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में शनिवार को स्थानीय लोगों ने सरपंच के नेतृत्व में करीब 11 बजे तक स्कूल न खुलने पर खुद ही ताला जड़ दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे तक स्कूल खोलने के लिए कोई शिक्षक नहीं पहुंचा। जिससे गुस्साए लोगों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एडीसी कार्यालय में दस्तक देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई। सरकारी स्कूल में करीब पांच छह महीनों से शिक्षकों के गैर हाजिर रहने के मामले सामने आ रहे थे। स्कूल में करीब 60 बच्चे हैं और तीन शिक्षक नियुक्त हैं।

कभी एक या दो शिक्षक ही उपस्थित रहते हैं। कई बार तो तीनों शिक्षक गैर हाजिर रहते हैं। क्षेत्र के सरपंच व अन्य लोगों ने शनिवार को स्कूल में जब शिक्षक नहीं पहुंचे तो ताला लगा दिया।
विज्ञापन


वहीं एडीसी ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए। एडीसी ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें