फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: नेता के बेटे ने सफाईकर्मी से की मारपीट, गुस्साए कर्मचारियों ने घर के बाहर लगाया कूड़े का ढेर

Mon, 06 Jun 2022 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में सफाई कर्मचारी से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही नेता के घर के बाहर कूड़े का ढेर भी लगाया। वहीं, कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के वार्ड 24 में रविवार रात एक नेता के बेटे द्वारा सफाई कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। साथ ही नेता के घर के बाहर कूड़े का ढेर भी लगाया। वहीं, कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी।

विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर वार्ड में रात में भी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान शहर के वार्ड 24 में एक नेता के बेटे ने रात में ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि नेता के बेटे ने इस मामले में फिलहाल माफी मांग ली है। अगर फिर से किसी सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया तो वे सड़कों पर उतर चक्का जाम कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें