फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत कूल पचेल के सरपंच सुभाष सैनी की अध्यक्षता में पंचायत के गांवों में सैनिटाइज अभियान चलाया

विज्ञापन
गांव कुल पचेल में सरपंच सुभाष सैनी की अध्यक्षता में सप्रे करवाते हुए गांव में - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा पंचायत कूल पचेल के सरपंच सुभाष सैनी की अध्यक्षता में पंचायत के गांवों में सैनिटाइज अभियान चलाया गया! इस दौरान हर गली मोहल्ले तथा चौराहे में करोना वायरस का प्रकोप कम करने के लिए दवाई का छिड़काव किया गया और पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत के लोगों से अपील की गई कि वह अपने घरों में ही रहे! इस मौके पर पंचायत के सरपंच सुभाष सैनी ने कहा कि विश्व भर में कोरोना वायरस को लेकर फैली महामारी के प्रकोप को कम करने के लिए पंचायत स्तर पर सैनिटाइज अभियान चलाया जा रहा है और घर घर जाकर दवाई का छिड़काव किया गया है! उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में ही रहे और अगर कहीं बाहर निकलते भी हैं तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें! सरपंच ने कहा कि इस बीमारी से हमें डरना नहीं बल्कि लड़ना है और यह लड़ाई हम तभी जीत सकते हैं जब सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे और अपने घरों में ही रहेंगे! इस मौके पर पहुंचे रविंद्र सैनी तथा गानेश कुमार भी उनके साथ थेl
विज्ञापन
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें