खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसल को देखते हुए किसान
- फोटो : AMAR UJALA
गेहूं की कटाई के लिए किसान हो रहे परेशान संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा सीमावर्ती किसानों ने राज्य प्रशासन से मांग की है कि गेहूं की कटाई के लिए पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाली कंबाइन की मशीनों को राज्य में आने की अनुमति मिलनी चाहिये! किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल कटाई के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है ऐसे में अगर समय पर कंबाइन मशीन नहीं पहुंची तो किसान गेहूं की कटाई समय पर नहीं कर सकेंगे! इस संबंध में बातचीत करते हुए गडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी, किसान दर्शन सिंह, सोमनाथ तथा प्यारेलाल ने कहा कि लाकडाउन के बीच किसानों को फसल की कटाई के लिए सरकार की तरफ से राहत मिलनी चाहिए ताकि किसान समय पर अपनी गेहूं की कटाई का कार्य पूरा कर सकें! किसानों ने कहा कि बैसाखी के मौके पर गेहूं की कटाई का कार्य शुरू हो जाता है लेकिन इस साल करोना वायरस के कारण सरकार ने देश भर में लॉक डाउन किया हुआ है ऐसे में उन्हें इस बात की चिंता है कि वह लाकडाउन के बीच अपनी गेहूं की कटाई का कार्य कैसा पूरा कर सकेंगे और दूसरा पड़ोसी राज्य पंजाब से आने वाली कंबाइन मशीन में जहां कैसे पहुंचेगी! किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लाख डाउन के बीच उन्हें गेहूं की कटाई करने के लिए राहत मिलनी चाहिए तथा राज्य में कंबाइन मशीन के प्रवेश की अनुमति भी होनी चाहिए ताकि किसान समय पर अपने गेहूं की कटाई का कार्य पूरा कर सकें! वहीं किसानों का कहना है कि इस बार बैसाखी का त्यौहार उनके लिए फीका ही रहेगा क्योंकि क्रोना वायरस के कारण पूरे विश्व भर में हाहाकार मचा हुआ है
NA
- फोटो : AMAR UJALA
NA