फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरोर टोल टैक्स के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। ब्लाक रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी जिला सांबा के कार्यकर्ताओं ने यशपाल कुंडल के नेतृत्व में सरोर टोल टैक्स के खिलाफ तहसील कार्यालय रामगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र में स्मार्ट मीटर, संपत्ति कर और खराब बिजली आपूर्ति विरोध में भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एलजी जेकेयूटी और जिला प्रशासन सांबा के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और जम्मू-कश्मीर यूटी प्रशासन ने अत्याचारी जनविरोधी नीतियों को आगे बढ़ाने में सभी हदें पार कर दी हैं। लोग प्रशासन के इस रवैये से तंग आ चुके हैं। यशपाल कुंडल ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाना और टोल टैक्स वसूली बंद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को लोगों की चिंताओं को सुनना चाहिए। उन्होंने कस्टोडियन आवंटियों को जमीन का मालिकाना हक देने की भी मांग की।
इस अवसर पर तरणजीत सिंह टोनी डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़, गुरबचना कुमारी राणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता, संजीव शर्मा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी सांबा) और बबल गुप्ता भी उपस्थित थे। विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने तहसीलदार रामगढ़ के माध्यम से एलजी जेके यूटी को एक ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें