फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा: नशा तस्कर का घर कुर्क, दो दिन में दो तस्करों की 47 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त

Wed, 06 Mar 2024 12:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

विजयपुर पुलिस ने रख बरोटियां में नशा तस्कर के 32 लाख रुपये मूल्य के घर को जब्त किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने सांबा जिले में दो दिन में दो कुख्यात नशा तस्करों की 47 लाख रुपये मूल्य की दो संपत्तियां कुर्क की हैं। मंगलवार को विजयपुर पुलिस ने रख बरोटियां में नशा तस्कर के 32 लाख रुपये मूल्य के घर को जब्त किया है।

विज्ञापन


कुख्यात नशा तस्कर की पहचान मासूम अली निवासी रख बरोटियां, विजयपुर (सांबा) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एनडीपीएस के तहत की गई है। आरोपी के खिलाफ विजयपुर थाने में दो और सांबा थाने में एक मामला दर्ज है। जांच और पूछताछ के बाद अवैध संपत्ति की पहचान की गई। इसमें सामने आया है कि यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित पैसों से बनाई गई है।

इससे पहले सोमवार को भी विजयपुर पुलिस ने रख बरोटियां में ही एक अन्य कुख्यात नशा तस्कर के 15 लाख रुपये मूल्य के घर को जब्त किया था। नशा तस्कर की पहचान शमशुदीन उर्फ बच्चू निवासी विजयपुर के रूप में हुई थी। डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी विनय शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ विजयपुर थाने में तीन मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन की पहल की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें