सांबा। कौलपुर के गुरूद्वारा में कार्यक्रम
वाहे गुरु के गूंजे जयकारे, संगत ने लिया कीर्तन दरबार में हिस्सा
सांबा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर जिले के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास की छटा बिखरी। सुबह से ही गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। संगत ने मत्था टेककर गुरबाणी का श्रवण किया।
गुरुद्वारा साहिबों में विशेष दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। मुख्य कार्यक्रम बाड़िया, रैपर, रामगढ़ और सांबा के बन तालाब के स्थानीय गुरुद्वारा साहिबों में करवाए गए। इनमें अखंड पाठ साहिब, कीर्तन दरबार और लंगर सेवा प्रमुख आकर्षण रहे। संगत ने श्रद्धाभाव से गुरु का आशीर्वाद लेकर निस्वार्थ सेवा में भाग लिया। इस अवसर पर गुरुद्वारों को फूलों, रोशनी और झंडों से सजाया गया था। वहीं, लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सांबा शहर और आसपास के इलाकों में नगर कीर्तन निकाला गया इसमें पंज प्यारों की अगुवाई में सिख समुदाय के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। गुरुद्वारों में आयोजित कार्यक्रमों में सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया।
सांबा। कौलपुर के गुरूद्वारा में कार्यक्रम
सांबा। कौलपुर के गुरूद्वारा में कार्यक्रम