फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया

Thu, 06 Nov 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। आरएस पुरा में प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रागियों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रकाश पर्व मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने पूरी जिंदगी समानता, निस्वार्थ सेवा, प्रेम और विनम्रता का संदेश दिया। कस्बे के सेंट्रल गुरुद्वारों में दिन निकलने के साथ ही संगत पहुंचना शुरू हो गई। उपजिले के गांव चौहाला, टांडा, किरपिंड, चक मोहम्मदयार, गोंदला, बासपुर सहित सीमांत क्षेत्र में प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। वहीं, मीरां साहिब के इंदिरा नगर, सिंहपुरा, सिंबल कैंप, कोटली शाह दौला, कोटली अर्जुन सिंह आदि में संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। शाम को गुरुद्वारों में सजावट करने के साथ रंग- बिरंगी लाइटें लगाने के साथ लोग अपने घरों पर आतिशबाजी कर गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया। इस दौरान दिनभर गुरुद्वारों में लंगर लगाए गए। संगत ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु के नाम का गुणगान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें