फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दियोन नाले में बनी कृत्रिम झील, पानी को खोलने पर प्रशासन गंभीर नहीं

Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुर मंडल में नाले में बनीं कृत्रिम झील का दृश्यस्रोत संवाद
विज्ञापन
दोबारा बारिश के चलते लोगों ने जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल के दियोन नाले में पहाड़ी गिरने के कारण नाला बंद होने से दो से ढाई किलोमीटर तक पानी की झील बन गई है। झील के पानी का जायजा लेने के लिए लोग मौके पर पहुंचे लेकिन पानी ज्यादा हाेने के कारण अगले हिस्से तक नहीं पहुंच सके।
लोगों ने बताया कि क्षेत्र के निचले हिस्से में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नाला पुरमंडल तीर्थ स्थल से गुप्त गंगा के साथ मिलकर गुजरता है। इस नाले में जमा झील अगर टूट जाती है तो निचले स्तर पर पुरमंडल तीर्थ स्थल और अन्य क्षेत्रों में लोगों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने से रुके पानी को लेकर प्रशासन को सूचित कर दिया है लेकिन आज तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय लोगों गोविंद राम शर्मा, राजेश कुमार, आशीष गोस्वामी, दीपक शर्मा और मिंटू शर्मा ने बताया कि अब दोबारा बारिश की भविष्यवाणी होने पर झील ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

लोगों ने जिला प्रशासन से इस कृत्रिम झील को तोड़ने का कार्य करने और एकत्रित पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें