फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी और बारिश से किसानों की फसलें तबाह

Tue, 07 Oct 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
आरएस पुरा आंधी और बारिश के पानी से किसानों की गिरी धानल की फसलस्रोत संवाद
विज्ञापन
धान, मूली, पालक, कड़म, मटर, लहसुन और आलू की फसलों पर बारिश ने फेरा पानी
विज्ञापन

आरएस पुरा। आंधी और बारिश के कारण सोमवार सुबह किसानों की फसलें तबाह हो गई। किसानों ने बताया कि बारिश ने धान, मूली, पालक, कड़म, मटर, लहसुन और आलू की फसलों पर बेमौसम पानी फेर दिया। बारिश से फसलों को फायदा कम नुकसान ज्यादा हुआ। इसमें फसलों की बुआई के बाद खेतों में पानी भरने से काफी नुकसान पहुंचा हैं। इसके अलावा खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खेतों में पड़े बड़े पैमाने पर खड़ी धान भीगने से खराब हो गई।

धान की तैयार फसल तेज आंधी से खेतों में गिर गई। घर चलाने का सिर्फ खेती ही सहारा थी। फसल बर्बाद होने पर घर चलाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसान धर्मपाल, गांव विधिपुर
आंधी और बारिश से करीब खेतों में धान की फसल गिरने पर खराब हो गई। खेतों में पानी भरने से उगाई गई फसलें बर्बाद हो गई। इसमें मटर, आलू आदि फसलें शामिल हैं।
विज्ञापन

किसान सरदारी लाल, गांव सुचेतगढ़
पहले आई बाढ़ में खड़ी धान व सब्जियां बह गई। अब फिर से बारिश होने से धान की फसल भी तेज हवा से गिर गई। बाढ़ में बह गई फसलों के लिए सरकार ने राहत राशि तो उपलब्ध करवाई मगर इस बार खाने के लिए भी बाजार से चावल भी खरीदने पड़ेंगे।
किसान ओम प्रकाश, गांव बडियाल ब्राह्मणा
कोट
आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार रहने पर किसान खेतों में पानी खड़ा न होने दें। पानी की निकासी बनाए रखें ताकि पौधे मजबूती से खड़े रह सकें।
अरुण जराल, कृषि विभाग उपजिला अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें