फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ए रहा अव्वल

Sat, 29 Nov 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जीडीसी सांबा में संविधान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में उपस्थित छात्र
विज्ञापन
सांबा। जीडीसी सांबा में संविधान दिवस सप्ताह समारोह के तहत राजनीतिक विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन


संवैधानिक मूल्यों की समझ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल पांच समूहों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में ग्रुप ए ने आठ अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ग्रुप डी और ई को 2-2 अंक मिले। कार्यक्रम में विभाग के फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर से लेकर दो दिसंबर तक कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि सप्ताह भर चल रही यह शृंखला छात्रों में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें