ग्रामीणों ने पुलिस के नाके लगाए जाने की मांग की
मीरां साहिब। रिंग रोड पर आए दिन घट रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाए जाने के लिए आसपास गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने पुलिस के नाके लगाए जाने की मांग की।
गांव नंदपुर के रतन लाल का कहना है कि रिंग रोड पर पुलिस की और नाका लगाए जाने के लिए अस्थायी पोस्ट बनी है पर रुटीन के मुताबिक नाका नहीं होने पर आए दिन घट रही दुर्घटनाएं घट रही हैं। उन्हाेंने कहा कि यही नहीं निक्की तवी व बिलोल से चोरी-छिपे खनन की जा रही पर पुलिस की और कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
रिंग रोड पर नाके लगाए जाए या फिर रात के समय पुलिस की ओर से गश्त की जाए। रात के समय कई वाहन चालक गति नियंत्रण नहीं रखने पर भी दिक्कत बनी होने पर पुलिस के नाके लगाए जाने पर इसमें कुछ सुधार हो सकता पर न तो प्रशासन इस और ध्यान दे रहा और न ही पुलिस।
सरदारी लाल, निवासी गांव मंगू
कई बार रिंग रोड पर दुर्घटना होने पर समय पर पुलिस नही पहुंच पाती जिसके चलते कई वाहन चालकों जाने तक गंवानी पड़ती है। नाका लगा होने पर पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने पर हो रही दिक्कत से राहत मिलेगी।
रमेश कुमार, निवासी गांव बन सुल्तान
पुलिस की ओर से नाके लगाए जाने के साथ रात के समय क्षेत्र के संबंघित थानों की और गश्त की जाती है। अगर कोई दिक्कत आती है तो लोग संबंधित पुलिस थाने में इसकी सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- गुरमीत सिंह, एसडीपीओ