फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एनसीसी कैडेट्स ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों के जरिए बढ़ाई जागरूकता

Tue, 02 Dec 2025 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जीडीसी सांबा में संविधान दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेते कॉलेज विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ
विज्ञापन
सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनसीसी नौसैनिक कैडेट्स ने तीन दिवसीय गतिविधियों की शृंखला आयोजित कर युवाओं में संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। इसमें कैडेट्स ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराई।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर व आसपास क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद संवैधानिक मूल्यों पर आधारित भव्य परेड का आयोजन हुआ जिसमें कैडेट्स ने अनुशासन व देशभक्ति की मिसाल पेश की। तीसरे दिन कैडेट्स ने संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीरु अबरोल ने कैडेट्स के जोश और अनुशासन की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर निधि शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें