फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षा के लिए उठा रहे जान का जोखिम

विज्ञापन
सांबा के पहाड़ी गावों के बच्चे नाला पार कर स्कूल जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी ब्लॉक सुंब के गांव में बारिश के कारण नाला पार कर जाना पड़ रहा स्कूल
विज्ञापन

लोगों ने विधायक से की नाले पर पुल का निर्माण करवाने की मांग
सांबा। शिक्षा हासिल करने के लिए बच्चों को जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। पहाड़ी ब्लाॅक सुंब के कई गांवों में बारिश के कारण बच्चे नदी-नाले पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं।
बच्चों के घर पहुंचने तक अभिभावकों की सांसें अटकी रहती हैं। बलेतर पंचायत के पूर्व सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा, शाम लाल, आशी कुमार, मंगल दास, नेक राम, सत पाल और मुख्तियार ने बताया कि सुंब ब्लाॅक के गांवों बलेतर, पोरणा, ढाकी, पिलोनी, चांढ़ली व बनव में बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस कारण छोटे बच्चे स्कूल ही नहीं जा पा रहे। बरसात के कारण गावों का कस्बों से संपर्क टूट गया है। लोगों ने जिला प्रशासन को कई बार समस्या से अवगत करवाया मगर अब तक आश्वासन ही मिले हैं। नाला पार करते समय बाढ़ का पानी आने का खतरा बना रहता है। इलाके की आबादी 15000 है। लोगों ने स्थानीय विधायक से नाले पर पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नाले पर पुल बनाने की योजना बनाकर भेज दी है। फंड मिलते ही पुल बनाया जाएगा। पानी के तेज बहाव के कारण कई मार्ग भी टूटे हैं जिनकी मरम्मत के लिए विभाग सतर्क है।
- दरबारी लाल, एईई, लोक निर्माण विभाग सांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें