फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत

Sat, 27 Sep 2025 11:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया गैर सरकारी अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

सांबा। दियानी स्थित गैर सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
महिला रजनी शर्मा (33) पत्नी परमीत शर्मा निवासी हमीरपुर कठुआ अपने मायके सांबा स्थित कटली गांव आई हुई थी। महिला के भाई राहुल शर्मा ने बताया कि उसकी बहन गर्भवती थी और सांबा के दियानी स्थित क्रिस्तु अस्पताल में खुद प्रसव के लिए पहुंची। प्रसव के दौरान उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। प्रसव के दौरान उसने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जो बिलकुल स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने कम ब्लड प्रेशर और नब्ज डूबने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बाद प्रसव करवाने वाला डॉक्टर अस्पताल से नदारद हो गया। इससे साफ है कि अस्पताल की लापरवाही की वजह से उनकी बहन की मौत हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर अस्पताल पर लापरवाही से मौत को लेकर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। घटना के बाद महिला का शव सांबा के जिला अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें