फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनाई दिवाली, बीएसएफ के जवानों में दिखा जोश

Wed, 22 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। बीएसएफ कैंपस में दिवाली का रजश्न मनते हुए
विज्ञापन
सांबा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों व महिला कर्मियों ने दिवाली पर्व उत्साह के साथ मनाया। जवानों में काफी जोश दिखा। जवान एम मुर्मु और लखविंदर सिंह ने कहा कि घरों से कोसों दूर रहकर उन्हें दिवाली पर्व मनाने का काफी आनंद मिला।
विज्ञापन

महिला कर्मी शीतल ने कहा कि परिवार से दूर रहकर भी घर जैसा ही माहौल मिला है। रात्रि को मोमबत्ती जलाकर अग्रिम पोस्ट पर दिवाली का जश्न मनाया। इसके बाद सीमा की निगरानी में जुट गए। पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए रात भर दुश्मन की हलचल पर निगाह रखी। उन्होंने कहा कि दिवाली पर उन्हें अति सतर्क रहने को कहा गया था जिस पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम बंकरों पर तैनात रहे।
बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार बीएसएफ के जवानों के साथ महिला कर्मी भी अग्रिम बंकरों में ड्यूटी दे रही हैं उनमें काफी उत्साह है। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए वह हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें