फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिवाली में खूब चमका कारोबार, दो दिन त्योहार से व्यपारियों को दोहरा मुनाफा

Wed, 22 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की मंडी ठलोरा में लक्ष्मी पूजन के बाद दिए जलाते हुए
विज्ञापन
सोमवार और मंगलवार को बाजार में रही लोगों की खासी भीड़
विज्ञापन

सांबा। इस बार दीपावली त्योहार की धूम दो दिन रही। असमंजस के कारण कई लोगों ने सोमवार को दिवाली पर्व मनाया तो कई ने मंगलवार को। इसका असर बाजारों में भी दिखा। सोमवार और मंगलवार को बाजार में लोगों की खासी भीड़ रही।
दो दिनों के दीपावली त्योहार के चलते लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी की। दीपावली त्योहार को लेकर बाजारों में लगातार बढ़ी भीड़ से व्यापारी वर्ग उत्साहित नजर आया। पिछले महीने नवरात्र के दौरान भारत सरकार ने जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव किया था। इसका असर बाजारों में देखा गया।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और गहनों की खरीदारी की। पटाखों का बाजार भी दो दिनों तक गुलजार रहा। इसके चलते व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। निधि राजपूत ने बताया कि इस बार दिवाली का पर्व दो दिनों तक चला। इसके चलते पहले घर के लिए ओवन, टोस्टर और ग्रिलर खरीदा जबकि दूसरे दिन बच्चों के लिए पटाखे खरीदे।
विज्ञापन

महिला तान्या राजपूत ने बताया कि इस बार उन्होंने बैटरी चलित दोपहिया वाहन खरीदा। ऑटोमोबाइल व्यापारी अंकुश ने बताया कि जीएसटी काम होने और दो दिन तक दिवाली त्योहार के चलते इस बार पिछली दिवाली के मुकाबले दोगुने वाहनों की बिक्री हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें