फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विवाद में व्यक्ति पर हमला, दो के खिलाफ केस

Tue, 11 Nov 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र के मीण सरकार गांव में मौलवी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद असलम पुत्र नजीर अहमद निवासी मीण सरकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत शाम जब उन्होंने राज मोहम्मद और इरशाद अली, दोनों पुत्र काकू दीन, निवासी मीण सरकार, को अपने घर पर बच्चों को पढ़ाने आने वाले मौलवी को परेशान करने से रोका, तो दोनों ने उन पर मारपीट करते हुए हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें